एसाल्ट प्रतियोगिता में बदायूं पुलिस की टीम अव्वल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। शनिवार को पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस विभाग की 46वीं जोनल खेल एसाल्ट, रिवाल्वर व रायफल शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान और क्षेत्राधिकारी लाइन गजेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एसाल्ट खेल से प्रतियोगिता शुरू कराई गई। बरेली जोन की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। …

बदायूं, अमृत विचार। शनिवार को पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस विभाग की 46वीं जोनल खेल एसाल्ट, रिवाल्वर व रायफल शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान और क्षेत्राधिकारी लाइन गजेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एसाल्ट खेल से प्रतियोगिता शुरू कराई गई।

बरेली जोन की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। बदायूं पुलिस की टीम ने 11 मिनट 7 सेकेंड में सभी बाधाओं को पूरा करके अव्वल रही। बाधाएं पूरा करने को पीलीभीत की टीम ने 12 मिनट 2 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। जिसके बाद फायरिंग रेंज पर शूटिंग प्रतियोगिता कराई गई। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।

शूटिंग प्रतियोगिता में 200 गज रायफल पुरानी स्पर्धा में शाहजहांपुर के मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार ने पहला, संभल के आरक्षी लुकमान चौधरी ने दूसरा और 300 गज रायफल पुरानी स्पर्धा में बरेली के आरक्षी अकरम ने पहला, रामपुर के आरक्षी सौरभ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रायफल नई स्पर्धा पुरुष स्टैंडिंग पोजीशन में पीलीभीत के आरक्षी कर्ण चौधरी ने पहला, बदायूं के आरक्षी सुनील कुमार ने दूसरा और रायफल नई स्पर्धा पुरुष निलिंग पोजीशन की प्रतियोगिता में बदायूं के आरक्षी सुनील कुमार ने पहला, शाहजहांपुर के आरक्षी अजीत कुमार को दूसरा स्थान हासिल हुआ। इसके अलावा रायफल नई स्पर्धा पुरुष प्रोनपोजीशन में शाहजहांपुर के आरक्षी अजीत कुमार को पहला, बदायूं के आरक्षी सुनील कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग की 200 गज रायफल प्रतियोगिता में बरेली की आरक्षी दीप शिखा ने बाजी मारी। बरेली की आरक्षी प्रवीण तेवतिया दूसरे स्थान पर रहीं। 300 गज रायफल में बरेली की आरक्षी प्रवीण तेवतिया और शाहजहांपुर की आरक्षी मीरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। सीओ सिटी आलोक मिश्रा, प्रशिक्षणाधीन सीओ शुभेंद्र गोपाल, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता देखने को उत्साहित रही भीड़
पुलिस परेड ग्राउंड में हुई पुलिस विभाग की प्रतियोगिता देखने के लिए दर्शकों की भीड़ रही। ग्राउंड के बाहर चल रहे ज्यादातर राहगीरों ने रुककर पुलिस की प्रतियोगिता देखी। पुलिसकर्मियों के शानदार प्रदर्शन को देखकर उत्साहित देखे।

संबंधित समाचार