सीतापुर: भाजपा सांसद राजेश वर्मा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सांसद राजेश वर्मा ने नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड खेन्दौर मतदान बूथ पर पहुंचकर पार्टी की तरफ से चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत करीब आधा सैकड़ा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सांसद ने बिसवां मार्ग स्थित पूर्व प्रमुख के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 25 नवंबर को सीतापुर आ रहे …

सीतापुर। सांसद राजेश वर्मा ने नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड खेन्दौर मतदान बूथ पर पहुंचकर पार्टी की तरफ से चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत करीब आधा सैकड़ा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सांसद ने बिसवां मार्ग स्थित पूर्व प्रमुख के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 25 नवंबर को सीतापुर आ रहे केंद्रीय रक्षा मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की बैठक को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया।

भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष रमाशंकर वर्मा ने बताया कि रविवार को क्षेत्रीय सांसद राजेश वर्मा ने खेंदौरा बूथ पर पार्टी द्वारा चलाई जा रही सदस्यता अभियान के तहत बूथ पर पहुंचकर करीब आधा सैकड़ा लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई। नगर अध्यक्ष ने बताया कि संसद ने पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ पूर्व पहला प्रमुख प्रवीण वर्मा के बिसवां मार्ग स्थित आवास पर बैठक कर 25 नवंबर को जनपद मुख्यालय के मिलिट्री ग्राउंड पर आ रहे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने पर पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान रामकुमार वर्मा, सुरेश वर्मा, वीना मणि, अजय पाल, सुधांशु, दीप कुमार गुप्ता, आशा मौर्य, शशि प्रभा, मोहन प्रसाद बारी, कमलेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में निकाली पदयात्रा

रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ’भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ’ प्रतिज्ञा पद यात्रा शहीद कैप्टन मनोज चौक से शुरू होकर हेमपुरवा, तरीनपुर, ऊंचा टीला, फत्तनसराय, कजियारा होते हुए कोट चौराहे पर सभा के पश्चात समाप्त हुई। शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव कहा कि कांग्रेस सदैव जनता के हर वर्ग का ख्याल रख योजनाओं का निर्माण करती थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-सीतापुर: कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ निकाली पदयात्रा

संबंधित समाचार