बरेली: बूथों पर मतदाता बनने को उमड़े युवा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फरीदपुर, अमृत विचार। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के तहत 21 नवंबर को मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान के तहत उप जिलाधिकारी ने बूथ स्थलों का दौरा किया और बीएलओ सुपरवाइजर को दिशा निर्देश दिए। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ते ही निर्वाचन आयोग के आदेश पर शासन से लेकर प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड़ पर आ गए हैं। …

फरीदपुर, अमृत विचार। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के तहत 21 नवंबर को मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान के तहत उप जिलाधिकारी ने बूथ स्थलों का दौरा किया और बीएलओ सुपरवाइजर को दिशा निर्देश दिए। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ते ही निर्वाचन आयोग के आदेश पर शासन से लेकर प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड़ पर आ गए हैं। रविवार को तहसील के फरीदपुर और भुता दोनों ब्लॉक मै 390 मतदान केंद्रों पर मतदाता पुनरीक्षण के विशेष अभियान शुरू किया गया। जिसमें 1 जनवरी को 18 वर्ष पूरी कर चुके मतदाताओं को जोड़ने का काम किया गया।

विशेष अभियान के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने टीम के साथ विधानसभा के गांव रजऊ परसपुर स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल की बूथ संख्या 110 से 113 का निरीक्षण किया। उसके बाद हाईवे स्थित ग्राम जेड सब्दलपुर की बूथ संख्या 132 से 135 का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजर को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

वोट बनवाने को दिखी युवाओं में होड़
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को जिले भर में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम राजेश चंद्रा ने बूथों की स्थित का जायजा लिया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम भी बूथों पर निरीक्षण करती रही। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रविद्र सिंह राठौर ने नगर के कई बूथों पर जाकर कार्य देखा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद सन्तोष गंगवार ने टीम के साथ ग्राम याकूबपुर में लगे सदस्यता शिविर में पहुंचकर सदस्यता अभियान की समीक्षा की।

वहीं आगरा ग्रामीण की विधायक हेमलता दिवाकर ने इस क्षेत्र के ग्राम रहमतुल्लापुर में बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया । भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राठौर के साथ नामित सभासद ओपी राठौर, पार्टी के नगर मंत्री सुरेंद्र सिंह राठौर, राजू गंगवार, युवा नेता मोहिद सिद्दीकी, बूथ अध्यक्ष फैजुल सिद्दीकी, प्रधान देवेंद्र कश्यप आदि भी बूथों पर मौजूद रहे।

मतदाता बनने को किया जागरूक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को बूथ लेवल अधिकारियों ने क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर वोट बनाए और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के गांव बैरमनगर में बीएलओ धर्मेंद्र गंगवार,राजकपूर, धर्मवीर,रानी देवी,छज्जो देवी तथा संतोष कुमारी ने बूथ पर रहकर वोट बनाए। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों ने 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवा-युवतियों के फार्म भरे तथा लोगों से वोट बनवाने की अपील की। इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरपाल सिंह ने चंद्रपाल गंगवार तथा सभासद ख्यालीराम मौर्य के साथ भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के गांव रजपुरा,बरीपुरा, ब्योंधा,टांडा,मानपुर तथा कस्बे के बूथों का दौरा कर वोट बनाने की प्रक्रिया को देखा।

एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को विशेष पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम के तहत मतदाता बनाने का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न बूथों पर मतदाताओं के नाम सूची में शामिल और गलत मतदाताओं के नाम हटाए गए। इस दौरान बूथों पर बीएलओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य किया। उप जिलाधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय प्रथम की बीएलओ नीरज वर्मा व अगरास प्राथमिक विद्यालय की बीएलओ सीमा रानी गंगवार अनुपस्थित मिली।

दूसरी तरफ बीएलओ के साथ बैठकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय पर बूथ संख्या 380, 381, 282 पर नए मतदाता का पंजीकरण करते हुए तीनों बूथ पर साधना सक्सेना, रवि गंगवार, सविता का सहयोग किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना भाजपा नेता कन्हैया लाल सक्सेना सभासद ठाकुर संजीव सिंह नितिन शर्मा मौजूद रहे।

संबंधित समाचार