बरेली: हरे पेड़ में किसी ने लगा दी आग, दिनभर सुलगता रहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हरियाली पर संकट पहले से ही छाया हुआ है। ऊपर से अराजक तत्व हरे पेड़ में आग लगा रहे हैं। बदायूं रोड के चौड़ीकरण को लेकर उसकी जद में आने वाले सभी पेड़ों को ट्रांसलोकेट करने के लिए वन विभाग तैयारी कर रहा है। पेड़ों के ट्रांसलोकेट होने से इस रोड पर …

बरेली, अमृत विचार। हरियाली पर संकट पहले से ही छाया हुआ है। ऊपर से अराजक तत्व हरे पेड़ में आग लगा रहे हैं। बदायूं रोड के चौड़ीकरण को लेकर उसकी जद में आने वाले सभी पेड़ों को ट्रांसलोकेट करने के लिए वन विभाग तैयारी कर रहा है। पेड़ों के ट्रांसलोकेट होने से इस रोड पर राहगीर छांव के लिए तरसेंगे। ऐसे में जो पेड़ बच रहे हैं, उन्हें भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

रविवार को किसी ने हरे पेड़ में आग लगा दी। कोई केमिकल डालकर आग लगाई। इसी वजह से पेड़ दिनभर सुलगता रहा। रात तक पेड़ से निकल रहा धुआं राहगीरों के लिए दिक्कतें खड़ी करता रहा।

वन विभाग के अधिकारियों को किसी ने सूचना दी लेकिन किसी ने झांककर भी नहीं देखा। बताते हैं कि इस पेड़ का काफी हिस्सा पहले टूटकर गिर गया था। यहां पर कूड़ा भी डाला जाता है। धुआं निकलने के दौरान एक बंदर उसके आसपास बैठा रहा लेकिन पेड़ को बचाने के लिए वन विभाग न ही किसी अन्य ने कोई प्रयास किया।

संबंधित समाचार