बरेली: हड़ताल पर शामिल न होने पर फोरमैन को जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हड़ताल पर शामिल नहीं होने पर बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी जो कि फोरमैन के पद पर तैनात है, उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद संविदा कर्मचारी ने खुद की जान का खतरा बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। वही फोरमैन ने एसडीओ …

बरेली, अमृत विचार। हड़ताल पर शामिल नहीं होने पर बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी जो कि फोरमैन के पद पर तैनात है, उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद संविदा कर्मचारी ने खुद की जान का खतरा बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। वही फोरमैन ने एसडीओ को भी लिखित में शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

सर्किट हाउस के सामने मुख्य अभियंता कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से संविदा कर्मचारी हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए संविदा कर्मचारियों के सोशल मीडिया पर बने ग्रुप पर मैसेज भेजकर आने को कहा जा रहा है। रविवार को किला बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मचारी सय्यद असलम अली ने एक वीडियो वायरल करके बताया कि वह संविदा कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल न होकर बिजली घर पर काम कर रहा है।

संविदाकर्मी का आरोप है कि हड़ताल में शामिल नहीं होने पर बिजलीघर पर तैनात एक कर्मचारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि उनके पीछे गुंडे भी लगा दिए गए हैं। पीड़ित ने किला उपखंड अधिकारी को खुद की जान का खतरा बताते हुए लिखित में शिकायत दी है।

संबंधित समाचार