जेवरेव ने मेदवेदेव पर दमदार जीत से एटीपी फाइनल्स का जीता खिताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तूरिन। अलेक्सांद्र जेवरेव ने अपने आक्रामक खेल का अच्छा नजारा पेश करके रविवार को यहां विश्व रैंकिंग के दूसरे नंबर के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में हराकर दूसरी बार एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग के नोवाक जोकोविच को तीन सेट में हराने के बाद जेवरेव ने और …

तूरिन। अलेक्सांद्र जेवरेव ने अपने आक्रामक खेल का अच्छा नजारा पेश करके रविवार को यहां विश्व रैंकिंग के दूसरे नंबर के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में हराकर दूसरी बार एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग के नोवाक जोकोविच को तीन सेट में हराने के बाद जेवरेव ने और बेहतर खेल दिखाया और मेदवेदेव को 6-4, 6-4 से पराजित किया।

जेवरेव ने शुरू से हावी होने की रणनीति अपनायी और यूएस ओपन चैंपियन मेदवेदेव को कोई मौका नहीं दिया। जेवरेव ने बाद में कहा, ”यह मेरी रणनीति का हिस्सा था। वह दुनिया में बेसलाइन का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है और उसके खिलाफ आपको अंकों पर नियंत्रण बनाये रखने की जरूरत पड़ती है और आज मैंने यही किया और इसलिए मैं सफल रहा।”

इस महीने के शुरू में पेरिस मास्टर्स के फाइनल में जोकोविच ने भी मेदवेदेव के खिलाफ यही रणनीति अपनाकर जीत दर्ज की थी। इससे पहले पियरे ह्यूज हरबर्ट और निकोलस माहूट ने राजीव राम और जो सेलिसबरी को 6-4, 7-6 (0) से हराकर युगल खिताब जीता।

इसे भी पढ़ें…

ग्रेनाडा पर बड़ी जीत से स्पेनिश लीग में शीर्ष पर पहुंचा रीयाल मैड्रिड

 

संबंधित समाचार