अमरोहा: रात भर जाम से जूझे लोग, चौराहे पर नहीं दिखी ट्रैफिक पुलिस
अमरोहा, अमृत विचार। कहने के लिए तो अमरोहा में रिंग रोड है, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। रविवार की रात बिजनौर रोड पर जाम लगने से राहगीरों दिक्कतों से जूझते रहे। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस दिखाई नहीं दी, हालांकि बाद में कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर जाम …
अमरोहा, अमृत विचार। कहने के लिए तो अमरोहा में रिंग रोड है, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। रविवार की रात बिजनौर रोड पर जाम लगने से राहगीरों दिक्कतों से जूझते रहे।
चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस दिखाई नहीं दी, हालांकि बाद में कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। इसके बावजूद भी काफी लंबी लाइन वाहनों की लगी रही। अतरासी चौराहे पर चारों ओर से वाहनों का जमघट लग गया। दो पहिया वाहन चालक भी नहीं निकल पाए।
बिजनौर रोड पर आए दिन का जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। रविवार की रात भी टीपीनगर से लेकर लकड़ा तक जाम ही लगा रहा। ओवरबि्रज पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस भी रहती है, लेकिन इसके बावजूद भी जाम की समस्या बनी रहती है।
वैसे भी अमरोहा के चारों तरफ रिंग रोड बनाई गई है। जिससे भारी वाहनों को बाहर ही बाहर निकाला जाए और शहर में जाम की समस्या खड़ी न हो, लेकिन वाहन चालक शहर से अपने वाहनों को लेकर निकलते हैं। रात में आठ बजे के बाद भारी वाहनों की नो एंट्री खुल जाती है।इससे भी जाम की स्थिति बन जाती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाकर यातायात को सुचारु कराया।
यह भी पढ़े-
