रायबरेली: संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ ने सुनी फरियाद, 6 मामले निस्तारित
रायबरेली। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार ने तहसील सलोन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तहसील समाधान, थाना दिवस आदि कार्यक्रम प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं वाले कार्यक्रमों में से है। जिनमें किसी भी प्रकार की शिथिलता किसी भी स्तर पर क्षम्य नहीं होगी। …
रायबरेली। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार ने तहसील सलोन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तहसील समाधान, थाना दिवस आदि कार्यक्रम प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं वाले कार्यक्रमों में से है। जिनमें किसी भी प्रकार की शिथिलता किसी भी स्तर पर क्षम्य नहीं होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने जनता की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालयों में आता है।
पढ़ें: बाराबंकी: सपा कार्यकर्ताओं की लापरवाही से लगा जाम, घंटों फंसी रही एंबुलेंस
इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वोपरि है, कोई भी फरियादी तहसील दिवस/किसी भी कार्यालय से निराश होकर नहीं जाना चाहिए। पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाए, जब तक फरियादी की ओर से की गई शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं हो जाएं तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा।
तहसील सलोन संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 33 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 6 शिकायतों का मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम व तहसीलदार, डीडीओं एसएन चौरसिया, पीडी प्रेमचन्द्र पाण्डेय, एडीआईओ इंजेश सिंह, डीपीओ, डीएसओ, सीवीओ डॉ गजेन्द्र प्रताप सिंह आदि जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
तहसील दिवस पर फरियादियों ने की शिकायत…
इसके अलावा सोमवार को लालगंज में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग के रहे।गोपालपुर मजरे मदुरी गांव निवासी सुखराम सिंह ने गांव के केशरी सिंह, श्रवण कुमार सिंह, सुशील सिंह पर मवेशी बांधने वाली भूमि पर मिट्टी डलाते समय विवाद करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष से केशरी सिंह ने सुखराम समेत रावेंद्र, रंजीत व चंद्रभान सिंह पर आरोप लगाया है कि न्यायालय में योजित वाद का निस्तारण न होने के बाद भी विपक्षी रास्ते पर मिट्टी डालकर अवैध कब्जा कर रहे थे। इसी तरह पूरेदेवी मोहल्ला निवासी गोविंद पुत्र मैकू दयाराम,दयाशंकर, मोहनलाल, मेवालाल ने रास्ते की भूमि पर कब्जा कर गेहूं बो दिया है। मलपुरा गांव निवासी बाबूराम ने शिकायती पत्र देते हुए एसडीएम को बताया कि आठ माह पहले वारासत के लिए आवेदन किया था। लेकिन अब तक वरासत नहीं हो सकी है। इस मौके पर तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, कोतवाल इंद्रपाल सिंह, रेंजर फिरोज खान, आपूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
