गोरखपुर: बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की गोली मारकर की हत्या, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले में जहां एक ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2022 विधानसभा चुनाव का लक्ष्य साधने में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एक कारोबारी महिला को गोलियों से भून कर हत्या कर दी। घटना बड़हलगंज जिला के सीधुआपार की है। सूचना …

गोरखपुर। जिले में जहां एक ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2022 विधानसभा चुनाव का लक्ष्य साधने में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एक कारोबारी महिला को गोलियों से भून कर हत्या कर दी। घटना बड़हलगंज जिला के सीधुआपार की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है शक है कि जमीनी रंजिश को लेकर महिला के परिवारों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है हालांकि भागते वक्त बदमाशों की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बड़हलगंज के सिधुआपार की रहने वाली पुष्पा देवी उम्र 37 वर्ष के पति थाईलैंड में रहकर बिजनेस करते थे। पुष्पा पति और बच्चों के साथ थाईलैंड में ही रहती थी।

वर्ष 2017 में पुष्पा के। पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जिससे पति की मौत के बाद पुष्पा अपने बच्चों के साथ बैंकॉक में रहकर उनका बिजनेस देखने लगी थी। कोरोना काल में पुष्पा अपने पैतृक निवास गोरखपुर आई थी। तभी से वह यही थी, इस बीच वे अपना पासपोर्ट रिनुअल कराने दिल्ली चली गई थी। सोमवार की सुबह पुष्पा दिल्ली से लौटी थी और दोपहर 11:00 बजे के करीब अपने घर में थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे।

एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो अन्य बदमाशों ने घर में घुसकर पुष्पा पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग उस तरफ दौड़े,लेकिन इस बीच बदमाश मोटरसाइकिल से फरार हो गए। हालांकि भागते वक्त बदमाशों की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।घटना की सूचना पर पहुंची बड़हलगंज पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें:रायबरेली: संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ ने सुनी फरियाद, 6 मामले निस्तारित

संबंधित समाचार