सपाइयों ने झांसी में धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रपाल सिंह यादव और जिलाध्यक्ष महेश कश्यप सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वें जन्मदिन पर केक काटकर और मिठाई वितरित कर मनाया। इस अवसर पर शहर के चर्चित ईलाइट चौराहे पर …

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रपाल सिंह यादव और जिलाध्यक्ष महेश कश्यप सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वें जन्मदिन पर केक काटकर और मिठाई वितरित कर मनाया। इस अवसर पर शहर के चर्चित ईलाइट चौराहे पर सपाइयों ने धूमधाम से मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया।

साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर चंद्रपाल ने कहा कि मुलायम सिंह ने न केवल देश हित में राजनीति की बल्कि गांव,गरीब, किसान, नौजवान, सैनिक और कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष भी किया। आज सारा देश मंहगाई, बेरोजगारी, गरीबी और सरकार के अत्याचार से पीड़ित है और आम आदमी समाजवादी सरकार को याद कर रहा है।

पढ़ें: पराली के संबंध में किसानों को जागरूक करने में जुटा झांसी प्रशासन

जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश के नेतृत्व मे समाजवार्दी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और शीघ्र ही जनता को मंहगाई, बेरोजगारी, अवराध, भ्रष्टाचार और जंगलराज से मुक्ति मिल जायेगी।

समाजवादी पार्टी गरीब व असहाय लोगों की हितों की ख्याल रखने वाली पार्टी है। जिस तरह से पार्टी गरीबों और किसानों के हितों का ख्याल रखकर सपा सरकार के समय कई योजनाएं चलाई गई। निश्चित ही सपा अगले मिशन 2022 में भी प्रदेश में अपनी अधिकतम मतों से जीत दर्ज करायेगी। अधिक जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…

यह भी पढ़ें: एमएसपी कानून बनाने सहित किसानों की सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा: राकेश टिकैत

संबंधित समाचार