बरखेड़ा पीलीभीत रोड पर लगा जाम, घंटो यातायात बाधित
पीलीभीत, अमृत विचारl गन्ने का पिराई सत्र शुरू हुआ, वैसे ही आम जनों की मुश्किल बढ़ गई हैं l आए दिन घंटो जाम से आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैl सोमवार शाम को भी पीलीभीत- बीसलपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया जिससे घंटो यातायात बाधित रहाl राहगीर परेशान होते रहे …
पीलीभीत, अमृत विचारl गन्ने का पिराई सत्र शुरू हुआ, वैसे ही आम जनों की मुश्किल बढ़ गई हैं l आए दिन घंटो जाम से आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैl सोमवार शाम को भी पीलीभीत- बीसलपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया जिससे घंटो यातायात बाधित रहाl राहगीर परेशान होते रहे परंतु उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं थाl
इसी बीच सांसद वरुण गांधी के सचिव दीपक पांडे रोड से गुजरे तो उन्होंने क्षेत्र के बरखेड़ा थानाध्यक्ष को दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया परंतु उनका नंबर स्विच ऑफ आता रहाl
इसके बाद सचिव दीपक पांडेय ने पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर कार्रवाई की मांग की तो उनके स्तर से फोर्स भेजी गई उसके बाद जाम खुलवाया गयाl तब कहीं जाकर राहगीरों को राहत मिली l
