बरेली: रेल संपत्ति पर अवैध दुकानें लगाने वाले पांच गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल आरपीएफ ने कमांडेंड ऋ षि पाण्डेय के निर्देश पर अवैध रूप से रेलवे स्टेशनों और रेल संपत्ति पर वेंडरिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। बरेली सिटी आरपीएफ निरीक्षक नरेश मीणा ने बताया कि सोमवार को आरपीएफ द्वारा छह लोगों को हिरासत में लिया गया। आरपीएफ को सूचना …

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल आरपीएफ ने कमांडेंड ऋ षि पाण्डेय के निर्देश पर अवैध रूप से रेलवे स्टेशनों और रेल संपत्ति पर वेंडरिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। बरेली सिटी आरपीएफ निरीक्षक नरेश मीणा ने बताया कि सोमवार को आरपीएफ द्वारा छह लोगों को हिरासत में लिया गया।

आरपीएफ को सूचना मिली थी कि कुछ लोग इज्जत नगर रेलवे अस्पताल के सामने रेल संपत्ति पर अवैध रूप से दुकान चला रहे हैं। टीम मौके पर पहुंची तो पांच लोगों को अवैध रूप से दुकान का संचालन करते हुए पकड़ा। यह रेल संपत्ति पर अवैध रूप से फलों के ठेले और दूसरी दुकानें चला रहे थे। इसके अलावा एक व्यक्ति को इज्जतनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आरपीएफ पोस्ट बरेली सिटी लाकर रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई।

कार्रवाई करने वाली टीम में अपराध सूचना शाखा के निरीक्षक प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल रमाशंकर यादव, कांस्टेबल हेमंत और बरेली सिटी आरपीएफ में तैनात उप निरीक्षक चंद्रवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र कांडपाल, हेड कांस्टेबल खुर्शीद, कांस्टेबल दिनेश यादव शामिल रहे।

संबंधित समाचार