बरेली: टेंपो से खींचकर महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
कैंट, अमृत विचार। बच्चे को दवा दिलाने जा रही महिला को उसकी जेठानी पक्ष ने लोगों ने टेंपों से उतार कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली …
कैंट, अमृत विचार। बच्चे को दवा दिलाने जा रही महिला को उसकी जेठानी पक्ष ने लोगों ने टेंपों से उतार कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना 24 अक्टूबर की बताई जा रही है।
फरीदपुर कस्बे के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि उसके पति चार भाई हैं। कुछ माह पहले उसके जेठ की सड़क हादसे में मौत हो गई। जेठ की मौत के बाद उसके ससुराल पक्ष का विवाद जेठानी से हो गया। पीड़िता ने बताया कि इससे उसकी जेठानी के मायके पक्ष के लोग उससे उसके पति व ससुराल के अन्य लोगों से रंजिश मानने लगे। 24 अक्टूबर को वह अपने बेटे को दवा दिलाने के लिए बरेली जा रही थी।
पीड़िता ने बताया कि वह जिस टेंपो पर थी वह क्यारा के पास ही पहुंचा था कि उसकी जेठानी के पक्ष के कई लोग वहां आ गए और उसे जबरन टेंपों से उतार लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे जबरन गन्ने के खेत में ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। तब आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना कैंट में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। इसके बाद उसने कोर्ट में शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अंकित, सुमित और कल्यान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
