तमिलनाडु सरकार ने जलस्तर बढ़ने के बाद मुल्लापेरियार बांध का एक द्वार खोला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इडुक्की, केरल। तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश के बाद जलाशय में पानी का स्तर बढ़ने के कारण मंगलवार को सुबह मुल्लापेरियार बांध का एक द्वार खोल दिया। जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी। इडुक्की जिला प्रशासन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया था कि तमिलनाडु सरकार ने घोषणा की थी कि सुबह आठ बजे मुल्लापेरियार …

इडुक्की, केरल। तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश के बाद जलाशय में पानी का स्तर बढ़ने के कारण मंगलवार को सुबह मुल्लापेरियार बांध का एक द्वार खोल दिया। जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी।

इडुक्की जिला प्रशासन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया था कि तमिलनाडु सरकार ने घोषणा की थी कि सुबह आठ बजे मुल्लापेरियार बांध का एक द्वार 30 सेंटीमीटर तक खोल दिया जाएगा, ताकि 397 क्यूसेक पानी छोड़ा जा सके। उसने पेरियार नदी के दोनों ओर के निवासियों को सतर्क रहने को कहा है। जलाशय में सुबह आठ बजे पानी का स्तर 141.40 फुट पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़े-

देश में कोविड-19 के 543 दिन में सबसे कम दैनिक मामले, 236 और लोगों की मौत

संबंधित समाचार