हल्द्वानी: ज्योलीकोट मार्ग पर बढ़ा वाहनों का दबाव, सुबह से शाम तक लग रहा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ज्योलीकोट, अमृत विचार। रानीबाग पुल से भीमताल मार्ग पर 16 से 25 नवंबर तक यातायात बाधित होने के बाद ज्योलीकोट- नैनीताल मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। आपदा में क्षतिग्रस्त हुए नैनीताल-ज्योलीकोट मार्ग पर अभी सुधार कार्य पूरा नहीं हो सका है। इस कारण वाहन चालक घंटों जाम में फंसने को मजबूर हैं। …

ज्योलीकोट, अमृत विचार। रानीबाग पुल से भीमताल मार्ग पर 16 से 25 नवंबर तक यातायात बाधित होने के बाद ज्योलीकोट- नैनीताल मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। आपदा में क्षतिग्रस्त हुए नैनीताल-ज्योलीकोट मार्ग पर अभी सुधार कार्य पूरा नहीं हो सका है। इस कारण वाहन चालक घंटों जाम में फंसने को मजबूर हैं। जाम खुलवाने और यातायात सुचारू रखने में ज्योलीकोट चौकी पुलिस जूझ रही है।

चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में चौकी में दो एसआई और छह सिपाही तैनात हैं, जो यातायात सुचारू करने में लगे हैं। उन्होंने नैनीताल जा रहे यात्रियों से वाया कालाढूंगी मार्ग का उपयोग करने की अपील की है, जिससे मार्ग पर वाहनों का दबाव कम हो सके। बता दें कि रानीबाग में पुराने पुल के समीप 60 मीटर स्पान लेन ए क्लास लोडिंग स्टील गार्डर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए रानीबाग स्थित पुल पर 10 दिनों के लिए यातायात प्रतिबंधित किया गया है।

संबंधित समाचार