यूपी पुलिस ने मनाया झंडा दिवस, मुख्यमंत्री योगी को डीजीपी ने लगाया झंडा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के साथ पूरे प्रदेश में मंगलवार को पुलिस महकमे में ‘पुलिस झंडा दिवस’ मनाया गया है। इस मौके पर डीजीपी मुकुल गोयल ने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच कर योगी आदित्यनाथ को फ्लैग लगाया  और स्मृति चिन्ह सौंपा है। इस दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर शहीद पथ …

लखनऊ। राजधानी के साथ पूरे प्रदेश में मंगलवार को पुलिस महकमे में ‘पुलिस झंडा दिवस’ मनाया गया है। इस मौके पर डीजीपी मुकुल गोयल ने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच कर योगी आदित्यनाथ को फ्लैग लगाया  और स्मृति चिन्ह सौंपा है। इस दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर शहीद पथ स्थित पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान उपस्‍थित पुलिस अधिकारियों द्वारा झंडे को सलामी दी गई।

पढे़ं-संगीत नाट्य अकादमी में हुआ भोजपुरी सम्मान समारोह, कलाकारों को किया गया सम्मानित

डीजीपी मुकुल गोयल ने समस्त पुलिस बल को संदेश दिया कि इतिहास एक संगठन को बनाता है। यह ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है। उन्‍होंने कहा कि यह हमारे उस गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है, जिसमें हमने देश सेवा, लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य और कर्तव्यपरायणता से अप्रतिम योगदान दिया है। इसमें सर्वोच्च आत्म बलिदान भी सम्मिलित है। इसके साथ ही प्रदेश के समस्त मुख्यालयों, ऑफिसों, पीएसी वाहिनियों, क्वार्टर गार्ड, थानों, भवनों, कैंपों में भी  पुलिस ध्वज फहराया गया। साथ ही प्रभारी अधिकारी द्वारा सलामी दी गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज का प्रतीक (स्टीकर) को वर्दी की कमीज की बांयी जेब की बटन के ऊपर लगाया।

23 नवंबर 1952 में पूर्व पीएम नेहरू ने दिया था यूपी पुलिस को झंडा

23 नवंबर 1952 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को फ्लैग प्रदान किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को यह फ्लैग पुलिस और पीएसी के बलों द्वारा उनके शौर्य प्रदर्शन और उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता के फलस्वरूप दिए गए थे।

संबंधित समाचार