हरदोई: मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, जानें क्या…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। आए दिन बढ़ रही मार्ग दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने राजकीय महाविद्यालय पिहानी में मंगलवार को जागरूकता अभियान का आयोजन किया। मार्ग दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने के अलावा साइबर सुरक्षा और मिशन शक्ति पर भी पुलिस ने छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया। क्षेत्र में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के …

हरदोई। आए दिन बढ़ रही मार्ग दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने राजकीय महाविद्यालय पिहानी में मंगलवार को जागरूकता अभियान का आयोजन किया। मार्ग दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने के अलावा साइबर सुरक्षा और मिशन शक्ति पर भी पुलिस ने छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया।

क्षेत्र में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पिहानी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात माह नवंबर के तहत राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को कस्बा इंचार्ज दिलीप त्रिपाठी ने जागरूक किया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटना कम करने के लिए यातायात के नियमों का पालन करने और अपने परिवार के सदस्यों को यातायात के नियमों से अवगत कराने के लिए प्रेरित किया। बाइक ड्राइव करते समय हेलमेट लगाने मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और शराब पीकर गाड़ी न चलाने के लिए सभी लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।

दिलीप त्रिपाठी ने अपने संबोधन में बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर स्कूल बस के ड्राइवरों को जागरूक करें। अगर स्कूल बसों के ड्राइवर यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उसकी सूचना तत्काल विद्यालय प्रबंधन को दें।  ऐसे स्कूली वाहनों से यात्रा न करें जो अच्छी कंडीशन में नहीं है और उनके ड्राइवर शराब का सेवन कर रहे हैं। किसी भी सवारी वाहन पर पायदान आदि पर लटक कर यात्रा न करें। अपने परिजनों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

पढ़ें- कानपुर: सीएम योगी और नड्डा की मौजूदगी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

नवंबर में पुलिस निशुल्क लगाएगी वाहनों पर रिफलेक्टर

कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि नवंबर में ही  सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोकने और चालकों को जागरुक करने के लिए गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाएगी। साथ ही गन्ना वाहन चालकों और आम जनता को अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने और कोहरे में सावधानी से वाहन चलाने को जागरुक भी किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कोतवाल दिलेश कुमार सिंह गन्ने के वाहनों ट्रक, ट्रैक्टर-टाली व बैलगाड़ी आदि पर रिफ्लेक्टर व लाल कपड़े लगाए जाएगे।

संबंधित समाचार