हल्द्वानी: जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज, 23 से 25 नवंबर तक होगा आयोजन
हल्द्वानी, अमृत विचार। जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ का हल्द्वानी के एफटीआई मैदान में आगाज हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने खेल महाकुम्भ का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी ने की। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर से जीत कर जनपद स्तर में पहुंचने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ का हल्द्वानी के एफटीआई मैदान में आगाज हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने खेल महाकुम्भ का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी ने की। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर से जीत कर जनपद स्तर में पहुंचने पर खिलाड़ियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि पिछले साल कोरोना की वजह से खेलों का आयोजन नही हुआ, जिससे बच्चों की पढ़ाई के साथ ही खेलों का भी नुकसान हुआ। जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ती जोशी ने कहा कि जनपद स्तर पर विभिन्न खेल विधाओं में जीते खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ 23 से 25 नवम्बर तक एफटीआई में आयोजित होगा।
बालक वर्ग में अंडर- 17 100 मी. दौड़ में ललित मोहन (हल्द्वानी ब्लॉक) प्रथम, अमित चौहान(रामनगर) द्वितीय व सतीश महेरा (कोटाबाग) तृतीय स्थान पर रहे। 400 मी. दौड में अमित चौहान (रामनगर) प्रथम, गोपाल सिंह बिष्ट(धारी) द्वितीय, दीपक चन्द्र आर्या (हल्द्वानी) तृतीय, 800 मी. दौड़ में प्रकाश भट्ट (हल्द्वानी) प्रथम, मृणाल बनोला (कोटाबाग) द्वितीय, बबलु सिग्वाल (ओखलकाण्डा) तृतीय तथा 1500 मी. दौड में प्रकाश भट्ट (हल्द्वानी) प्रथम, दीपक चन्द्र (ओखलकाण्डा) द्वितीय व संजय सिंह (बेतालघाट) तृतीय स्थान पर रहे।
इसी तरह ऊंची कूद में खुशाल सिंह (बेतालघाट) प्रथम , गौरव गंगवार (हल्द्वानी) द्वितीय, देवेन्द्र सिंह नयाल (ओखलकाण्डा) तृतीय साथ ही चक्का फेक में मनीष मेलकानी (ओचखलकाण्डा) प्रथम, ललित मोहन सती (हल्द्वानी) द्वितीय, सूरज सैनी (रामनगर) तृतीय तथा लम्बी कूद में अजय गिरी गोस्वामी (कोटाबाग) प्रथम, नरेन्द्र राणा (भीमताल) द्वितीय, अंकित (रामनगर) तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में अंडर-17 100 मी. दौड में भारती गिरी (रामनगर) प्रथम, प्रियंका पाण्डे (कोटाबाग) द्वितीय, साक्षी नेगी (रामगढ) तृतीय व 400 मी. दौड में निशा मेहरा (रामनगर) प्रथम, पूजा बिष्ट(धारी) द्वितीय, खुशी बिष्ट (भीमताल) तृतीय साथ ही 800 मी. दौड़ में खुशी बिष्ट (भीमताल) प्रथम, निशा मेहरा(रामनगर) द्वितीय, पूजा बिष्ट(धारी) तृतीय तथा 1500 मी. दौड़ में कंचन लोधियाल (रामगढ) प्रथम, ज्योति फर्त्याल (भीमताल) द्वितीय, पूनम रावत (ओखलकांडा) तृतीय स्थान पर रही। तथा चक्का फेक में दीक्षा रावत (रामनगर) प्रथम, चन्द्रा आर्या(ओखलकाण्डा) द्वितीय व नीमा बिष्ट (धारी) तृतीय स्थान पर रही। इसी क्रम में गोल्ड मेडल ,सिल्वर मेडल व कांस्य मेडल प्रदान किए गए।
संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। वन्दना एवं स्वागत गीत जीजीआईसी हल्द्वानी की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण समिति अध्यक्ष महावीर सिंह, बीओ पीआरडी डीएन कांडपाल, कीर्ति वर्मा, वन्दना क्वीरा, राजदीप पंत, निर्णायक ममता जोशी, पूरन, जानकी क्वीरा, प्रशिक्षक शिवेन्द्र नेगी, राजेन्द्र परवाल, प्रकाश बोरा, विद्या सागर, गीता रजवार, हिमांशु मेहता ,भुवन प्रसाद आदि थे।
