हल्द्वानी: आरटीओ कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, खनन वाहनों के चक्के थमे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले छह दिनों से आटीओ कर्मचारी संघ कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर है। इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, खनन का काम भी शुरू होने वाला है। गौला के गेट खुलने लगे हैं। ऐसे में सभी डंपर स्वामी अपने वाहनों को आरटीओ से निकालने लगे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले छह दिनों से आटीओ कर्मचारी संघ कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर है। इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, खनन का काम भी शुरू होने वाला है। गौला के गेट खुलने लगे हैं। ऐसे में सभी डंपर स्वामी अपने वाहनों को आरटीओ से निकालने लगे हैं लेकिन कार्य बहिष्कार से कई डंपरों के पहिए थम गए हैं। इससे डंपर स्वामियों में नाराजगी है।

डंपर स्वामियों का कहना है कि इस समय जब वाहनों का फिटनेस का काम किया जाना है तो आरटीओ में हड़ताल शुरू हो गई है। अब बिना फिटनेस के वाहन को सड़कों पर निकालेंगे तो विभागीय अधिकारी जुर्माना लगा देंगे। एक तरफ काम नहीं होने से नुकसान हो रहा है, वहीं वाहनों का फिटनेस भी रुका पड़ा है। फिटनेस नहीं होने से फॉरेस्ट विभाग वाहनों को जाने नहीं देगा। आरटीओ भी बिना फिटनेस की गाड़ियों को चलाने पर जुर्माना लगा देंगे।

डीएलएम ऑफिस में वाहन जांच के बाद आरटीओ में खड़े हो गए हैं। तकरीबन तीन हजार से अधिक वाहन हैं। – पम्मी सैफी, अध्यक्ष, गौला खनन संघर्ष समिति

वाहन फिटनेस के लिए आरटीओ नहीं भेज पा रहे। हड़ताल की वजह से बहुत नुकसान हो रहा है। – मनोज मठपाल, डंपर यूनियन अध्यक्ष

खनन का काम शुरू करने के लिए आंवला गेट तो खुल गया है, लेकिन काम शुरू नहीं हो रहा। ऐसे में जो वाहन चल रहे है वह भी खड़े रह गए हैं। – अरशद अयूब, गौला संघर्ष समिति

सभी वाहन स्वामियों के वाहन आरटीओ में खड़े हो गए हैं। ऐसे में खनन का काम शुरू कैसे करेंगे यदि हड़ताल खत्म नहीं होगी। – संजय बोरा, वाहन स्वामी

पहले ही डीजल-पेट्रोल के दामों से ट्रांसपोर्टल परेशान रहे हैं। अब आरटीओ के कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से खनन का काम भी प्रभावित हो रहा है। – अनिल सबरवाल वाहन स्वामी

संबंधित समाचार