मुरादाबाद : चाची को भगा ले गया पुलिस का जवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना डिलारी के गांव हॉसपुरा निवासी पुलिस का जवान अपनी चाची को भगाकर ले गया। महिला चार बच्चों की मां है और वह सभी को पति के पास ही छोड़ गई है। पत्नी को वापस मांगने पर आरोपी पीड़ित को धमकी दे रहा है। गांव में पंचायत बैठने और पुलिस व आला …

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना डिलारी के गांव हॉसपुरा निवासी पुलिस का जवान अपनी चाची को भगाकर ले गया। महिला चार बच्चों की मां है और वह सभी को पति के पास ही छोड़ गई है। पत्नी को वापस मांगने पर आरोपी पीड़ित को धमकी दे रहा है। गांव में पंचायत बैठने और पुलिस व आला अधिकारियों से अपील के बाद भी मामले का समाधान नहीं हो पाया है।

हॉसपुरा गांव निवासी राजवीर पत्नी व बच्चों के साथ अपने घर में रहता था। राजवीर के भतीजे रतनपाल का घर में आना जाना था। इसी दौरान रतनपाल ने चाची पर बुरी नजर डालनी शुरू कर दी। करीब छह महीने पहले एक दिन पुलिस का जवान चाची को लेकर फरार हो गया। रतनपाल जिला सीतापुर के एक थाने में कांस्टेबल है।

पीड़ित राजवीर ने बताया कि छह माह पहले वह किसी काम से बाहर गया था, तभी रतनपाल अकेली देख चाची को डरा धमका कर तमंचे के बल पर उठाकर ले गया। राजवीर घर वापस आने पर पत्नी को ना देखकर दंग रह गया। मामले का पता लगने पर थाना डिलारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को हल्के में लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित राजवीर का कहना है कि वह पत्नी को वापस दिलाने के लिए लगातार पुलिस के आला अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहा था।

इससे गुस्सा होकर रतनपाल उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। रविवार रात राजवीर अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ घर में सो रहा था, तभी रतनपाल ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। बच्चों के शोर मचाने और रोने पर आरोपी भाग गया। उसके बाद पीड़ित राजवीर ने सोमवार को इस मामले में पंचायत बैठाई। पीड़ित पति का आरोप है कि दबंगई के कारण पंचायत में कोई फैसला नहीं हो सका। पीड़ित ने मंगलवार को एक बार फिर एसएसपी, डीआईजी मुरादाबाद को लिखित शिकायत देकर बताया कि रतनपाल पत्नी के अलावा 10 हजार रुपये, डेढ़ लाख के आभूषण भी ले गया। राजवीर ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार