झांसी: बसपा व अन्य दलों के 350 लोगों ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए दल-बदल का काम तेजी से शुरू हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को झांसी में विभिन्न दलों के 350 लोगों ने सपा पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। यहां मंडी रोड स्थित एक विवाह घर में सपा …

झांसी। यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए दल-बदल का काम तेजी से शुरू हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को झांसी में विभिन्न दलों के 350 लोगों ने सपा पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। यहां मंडी रोड स्थित एक विवाह घर में सपा ने सदस्यता ग्रहण के समारोह का मंगलवार को आयोजन किया।

इससे पहले बसपा के सीताराम कुशवाहा सहित 18 अन्य लोगों ने समाजवादी पार्टी का हाथ थामा था। जहां आज अलग-अलग दलों में मौजूद इन्हीं लोगों के 350 समर्थक सपा में शामिल हो गये। सदस्यता ग्रहण समारोह से पूर्व पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान झांसी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा ने पत्रकारों से कहा कि वर्तमान में बहुजन समाज पार्टी की कार्यशैली कार्यकर्ताओं के प्रति सही नहीं है। इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए बहुत ही जद्दोजहद करनी पड़ती है।

जनता बहुजन समाज पार्टी के साथ नहीं है, क्योंकि उसके विचार अलग हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इतने सरल हैं कि जब हम अपने 13 साथियों के साथ लखनऊ उनके कार्यालय पहुंचे तो, उन्होंने बड़ी आसानी से हम सभी लोगों को मिले। हमारा उत्साह बढ़ाया, हम लोगों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि 2022 में निश्चित रूप से आपको पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे। समाजवादी पार्टी सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि हम सभी के साथ भगवान राम हैं, लेकिन भगवान राम की दया से आज हमें सीताराम भी मिल गए। अब हम निश्चित रूप से मिशन 2022 को सफल बनाएंगे क्योंकि कुशवाहा समाज झांसी विधानसभा में 70 से 80 फीसदी सीताराम के साथ हैं।

पढ़ें: उप्र में बसपा दोहरायेगी 2007 का चुनाव परिणाम: मायावती

इस अवसर पर सीताराम कुशवाहा ने कहा कि हमने समाजवादी पार्टी किसी शर्त पर नहीं शामिल हुए पार्टी जिसे भी टिकट देगी। उसके साथ हमारा और पूरे समाज का साथ होगा। सदस्यता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह यादव ने कहा कि बसपा व भाजपा के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ा है। भाजपा ने चुनाव में जो वादे किये उनको पूरा नहीं किया। बल्कि किसान, बेरोजगार, युवा, व्यापारी, महिला सभी का उत्पीड़न कर रही है। इसी को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग सपा में शामिल होकर अखिलेश यादव की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजय सूद, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार