बरेली: क्या है अतुल गुप्ता की मौत का सच?- नारकोटेस्ट हुआ, अब सुलझेगी हत्या और आत्महत्या की गुत्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर के अतुल गुप्ता की मौत का सच अब जल्द सामने आ जाएगा। अब तक पुलिस इस मामले को लेकर हत्या और आत्महत्या में उलझी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ दिन पहले ही मृतक के परिवार के लोगों का नारकोटेस्ट कराया है। पुलिस को रिपोर्ट भी मिल गई है। …

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर के अतुल गुप्ता की मौत का सच अब जल्द सामने आ जाएगा। अब तक पुलिस इस मामले को लेकर हत्या और आत्महत्या में उलझी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ दिन पहले ही मृतक के परिवार के लोगों का नारकोटेस्ट कराया है। पुलिस को रिपोर्ट भी मिल गई है।

प्रेमनगर के भूड़ मोहल्ले में किराये पर रहने वाले अतुल गुप्ता बेटे शुभम के साथ रहते थे। अगस्त 2020 में शुभम ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम करवाया गया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनकी हत्या की तरफ इशारा कर रही थी। रिपोर्ट में अतुल के गले को एक अंगुली से दबाने की बात सामने आई। फिर भी पुलिस उसे आत्महत्या मान रही थी।

इसके बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले की जांच शुरू कराई थी। पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा करने के लिए अतुल के परिजनों का नारकोटेस्ट कराया है। टेस्ट की रिपोर्ट भी पुलिस को मिल चुकी है। अब जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है।

अतुल गुप्ता की मौत हत्या है या हादसा इसका जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने कुछ लोगों का नारको टेस्ट कराया है। उसकी रिपोर्ट भी पुलिस को मिल गई है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार