बरेली: अब 26 नवंबर तक भरे जाएंगे इंप्रूवमेंट फार्म
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा सुधार परीक्षा (इंप्रूवमेंट एग्जाम) और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। काफी संख्या में छात्र आवेदन करने से रह गए थे। अब छात्र 26 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालयों को 27 नवंबर तक ऑनलाइन भरे हुए आवेदन स्वीकृत करने …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा सुधार परीक्षा (इंप्रूवमेंट एग्जाम) और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। काफी संख्या में छात्र आवेदन करने से रह गए थे। अब छात्र 26 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालयों को 27 नवंबर तक ऑनलाइन भरे हुए आवेदन स्वीकृत करने होंगे। विश्वविद्यालय ने परीक्षा सुधार परीक्षा के आवेदन 10 नवंबर से ओपन किए थे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर निर्धारित थी।
परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने बताया कि विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा 2021 की परीक्षा सुधार परीक्षा एवं विश्वविद्यालय परीक्षा 2020 और पूर्व के वर्षों के स्नातक स्तर की खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा तथा पर्यावरण विज्ञान विषय में नाट क्लियरड छात्र 26 नवंबर तक कर सकते हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा 2020 और पूर्व वर्षों के स्नातक स्तर खेलकूद व शारीरिक शिक्षा के आवेदन पत्र मुख्य परीक्षा 2021 के साथ भरे थे लेकिन कोविड के चलते उनकी परीक्षा नहीं करायी जा सकी थी। उन्हें दोबारा आवेदन नहीं करना है। उनकी परीक्षा पूर्व के आवेदन के आधार पर सम्पन्न करायी जाएगी।
छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के आवेदन भी 26 तक
परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक मुख्य परीक्षा 2021 के स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं (बीए, बीएससी, बीकॉम व एमए, एमएससी व एमकॉम) के ऐसे अभ्यर्थी जिनकी स्नातक स्तर पर एक या एक से अधिक विषय और परास्नातक स्तर पर एक विषय तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रम (वार्षिकी व सेमेस्टर) परीक्षा की छूटी हुई प्रयोगात्मक या मौखिकी परीक्षा के आवेदन अब छात्र 26 नवंबर तक कर सकेंगे।
