बरेली: अमृत विचार के तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से शुरू
बरेली। दैनिक अमृत विचार अपनी स्थापना के सफलतम दो वर्ष पूरे होने के मौके पर जहां 27 नवंबर को बरेली कॉलेज, बरेली के हॉकी ग्राउंड में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन करा रहा है वहीं तीन दिनी कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है। इसमें प्रदूषण से घिरी ‘रामगंगा व उसकी सहायक नदियों का …
बरेली। दैनिक अमृत विचार अपनी स्थापना के सफलतम दो वर्ष पूरे होने के मौके पर जहां 27 नवंबर को बरेली कॉलेज, बरेली के हॉकी ग्राउंड में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन करा रहा है वहीं तीन दिनी कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है। इसमें प्रदूषण से घिरी ‘रामगंगा व उसकी सहायक नदियों का कैसे हो जीर्णोद्धार’, ‘शहर के विकास के लिए हरियाली की ही भेंट क्यों’ और ‘स्मार्ट सिटी को और कैसे स्मार्ट बनाएं’?।
इन विषयों पर अमृत विचार के पीलीभीत रोड पर सेटेलाइट के निकट प्रधान कार्यालय पर शहर के विशेषज्ञ, अधिवक्ता, उद्यमी और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की श्रृंखला में बुधवार को प्रदूषण से घिरी ‘रामगंगा व उसकी सहायक नदियों का कैसे हो जीर्णोद्धार’, विषय पर कई वर्ग के लोगों के साथ दोपहर 2 बजे से चर्चा होगी।
इसके साथ पाठक भी अपना सुझाव रख सकते हैं। पाठक उपरोक्त विषयों पर अपना सुझाव हमें सिंगल फोटो के साथ व्हाट्सएप नंबर 7017388406 पर भेज सकते हैं।
