हल्द्वानी: अतिक्रमण पर कार्रवाई करने गए अधिकारी से नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने पहुंचे नगर निगम के अधिकारी के साथ आरोपी पूर्व पार्षद की नोकझोंक हुई। इस दौरान वर्तमान पार्षद और पूर्व पार्षद भी आमने-सामने आ गए। काफी देर मामला गर्माता रहा। बाद में बड़ी कार्रवाई के डर से आरोपी ने बुधवार को 10 बजे तक का समय मांगा और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने पहुंचे नगर निगम के अधिकारी के साथ आरोपी पूर्व पार्षद की नोकझोंक हुई। इस दौरान वर्तमान पार्षद और पूर्व पार्षद भी आमने-सामने आ गए। काफी देर मामला गर्माता रहा। बाद में बड़ी कार्रवाई के डर से आरोपी ने बुधवार को 10 बजे तक का समय मांगा और फिर अधिकारी वापस हो गए।

शहर के वार्ड संख्या 14 में टनकपुर रोड पर राजपुरा में एक पूर्व पार्षद का निवास है। नजूल भूमि पर बने इस आवास को फ्री-होल्ड तो करा लिया गया। लेकिन अब घर की सीमा आगे बढ़ाने की कोशिश शुरू कर दी। नगर निगम को शिकायत मिली की आरोपी पूर्व पार्षद द्वारा सड़क पर निर्माण किया जा रहा है।

यही नहीं घर से सटे श्मशान भूमि की जमीन पर भी कब्जा किया जा रहा है। शिकायत पर पार्षद महेश चंद्र और नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे। उन्हें देख आरोपी बिफर पड़ा। काफी देर तक उनकी नोकझोंक चली। एसएनए चौहान ने बताया कि बुधवार को दोबारा मौके पर जाकर जांच की जाएगी। अवैध पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार