राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन के दौरे पर पहुंचे कानपुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश में कानपुर के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को पहुंचे हैं। राष्ट्रपति की सिविल एयरोड्रम पर अगवानी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और योगी आदित्यनाथ ने की। बता दें कि राष्ट्रपति, यहां से मेहरवान सिंह पुरवा गांव के लिए निकल गये हैं। वह यहां सपा …

कानपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश में कानपुर के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को पहुंचे हैं। राष्ट्रपति की सिविल एयरोड्रम पर अगवानी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और योगी आदित्यनाथ ने की।

बता दें कि राष्ट्रपति, यहां से मेहरवान सिंह पुरवा गांव के लिए निकल गये हैं। वह यहां सपा नेता हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी समारोह में शिरकत करने पहुंचे हैं। गौरतलब है कि महानगर में राष्ट्रपति दो दिनों के दौरे में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

पढ़ें: झांसी: पंचायत पुरस्कार के लिये 15 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

आज जहां राष्ट्रपति हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। वहीं, 25 नवंबर को एचबीटीयू में आयोजित शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कानपुर पुलिस ने राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 10 आइपीएस,12 एडीसीपी, 25 डीएसपी, 70 इंस्पेक्टर, 200 एसआई, 1200 आरक्षी और 5 कंपनी पीएसी तैनात किए हैं। ज्यादा जानकारी के यह भी पढ़ें…

कानपुर में 2022 के चुनाव की दिखी आहट, विपक्ष पर जमकर गरजे नड्डा और योगी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कानपुर में पार्टी के बूथ प्रबंधन पर जोर देते हुये कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर केन्द्र और राज्य सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से हर घर और घर के हर सदस्य तक पहुंचने की अपील की। नड्डा ने उत्तर प्रदेश में अपने प्रवास के दूसरे और अंतिम दिन कानपुर में किदवई नगर स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा में मत्था टेक कर सिख समुदाय को साधने की कोशिश की।

संबंधित समाचार