मुरादाबाद : महिला से लूट का खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार
मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला पुलिस ने 12 नवम्बर को महिला से हुई लूट का खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से महिला से लूटा गया पर्स, नकदी और मोबाइल बरामद किया गया है। दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है। एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि 12 नवंबर को मझोला थाना क्षेत्र …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला पुलिस ने 12 नवम्बर को महिला से हुई लूट का खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से महिला से लूटा गया पर्स, नकदी और मोबाइल बरामद किया गया है। दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है।
एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि 12 नवंबर को मझोला थाना क्षेत्र की अलखनंदा कालोनी खुशहालपुर निवासी रोडवेज कर्मचारी संध्या गुप्ता पत्नी स्व राजन गुप्ता से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स लूट लिया था। पुलिस ने इस मामले में राजकुमार निवासी ग्राम पांडली थाना पाकबड़ा को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसका साथी आदित्य फरार है। आरोपी के कब्जे से बाइक, 7 हजार रुपए, एक मोबाइल और संध्या का पर्स भी बरामद किया गया है।
