रामपुर : शिक्षकों से हुई ठगी में कार्रवाई को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन बुधवार को अपर जिला अधिकारी प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए कहा है कि ठगी के शिकार हुए शिक्षकों द्वारा लगातार संज्ञान में लाया जा रहा है कि बीएलओ व अन्य कर्मचारियों से ऐप डाउनलोड कराने के …

रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन बुधवार को अपर जिला अधिकारी प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के जरिए कहा है कि ठगी के शिकार हुए शिक्षकों द्वारा लगातार संज्ञान में लाया जा रहा है कि बीएलओ व अन्य कर्मचारियों से ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर व्यापक ठगी की जा रही है। जिसके लिए साइबर अपराधियों का एक बड़ा गैंग सक्रिय है। उनके पास निर्वाचन में लगे बीएलओ व अन्य कर्मचारियों का पूर्ण विवरण होता है। अपने को निर्वाचन अधिकारी व अधीनस्थ कहकर ऐप डाउनलोड कराने के लिए डराते एवं धमकाते हैं।

ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई करने की धमकी देते हैं। डर के कारण शिकार हो जाते हैं। पिछले कुछ दिनों में चंद्रेश सहायक अध्यापक नौगावां, कंचन मिश्रा सहायक अध्यापक भण्डपुरा ब्लॉक चमरौआ ठगी का शिकार हुए है। जिनके खाते से 22000 रुपये निकाले गए। जिसके संबंध में पीड़ितों के द्वारा थानाध्यक्ष सिविल लाइंस को मुकदमा पंजीकृत करने के लिए 21 नवंबर, 19 नवंबर को तहरीर दी गई है लेकिन अभी तक बार-बार संपर्क करने के बाद भी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।

संज्ञान लेते हुए सर्वप्रथम मुकदमा पंजीकृत कर व्यापक पैमाने पर चल रहे ऑनलाइन ठगी के साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी आवश्यक है। निर्वाचन के कार्य में लगे बीएलओ एवं अन्य कर्मचारियों के डाटा लीक होने की उच्च स्तरीय जांच कर लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी शिक्षक एव कर्मचारी निर्वाचन का कार्य करने में बैंक खाते सहित निजी दस्तावेजों की असुरक्षा के कारण कार्य करने में असहज महसूस कर रहे हैं।

ऑनलाइन ठगी से हो रही घटनाओं पर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कार्यवाही करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन लालता प्रसाद शाक्य अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामपुर को सौंपा। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में प्रेम सिंह चौहान जिलाध्यक्ष चरन सिंह, जिला मंत्री, चंद्रेश, नितिन राज, लियाकत अली, पवन कुमार व शिक्षक शामिल रहे।

संबंधित समाचार