अयोध्या: सीएम योगी शुक्रवार को 3500 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने जा रहे ऐतिहासिक सामूहिक विवाह में 3500 से भी अधिक जोड़े सात जन्मों के बंधन में शुक्रवार को बंध जाएंगे। इस सामूहिक विवाह में नवविवाहितों को आशीर्वाद देने के लिए सीएम योगी अयोध्या आएंगे। बुधवार को जनपद पहुंचे श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस …

अयोध्या। जिले में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने जा रहे ऐतिहासिक सामूहिक विवाह में 3500 से भी अधिक जोड़े सात जन्मों के बंधन में शुक्रवार को बंध जाएंगे। इस सामूहिक विवाह में नवविवाहितों को आशीर्वाद देने के लिए सीएम योगी अयोध्या आएंगे। बुधवार को जनपद पहुंचे श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस बात का ऐलान किया।

अमृत विचार ने 20 नवंबर के अंक में 3500 से भी अधिक जोड़े थामेंगे एक दूजे का हाथ के शीर्षक से खबर छापी थी। जिसमें सीएम के आगमन के बारे में पहले ही बता दिया था। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने जनपद में आयोजित हो रहे वृहद सामूहिक विवाह समारोह से संबंधित प्रेसवार्ता स्थानीय होटल में की। उन्होंने वृहद सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की बात बतायी है।

पढ़ें: UP विधानसभा चुनाव में करीब 3 महीने बाकी, लेकिन सियासी घमासान अभी से शुरू

इसके साथ ही उन्होंने समारोह स्थल का निरीक्षण भी किया। इससे पहले उन्होंने बताया कि मंडल में आयोजित होने वाले समारोह में लगभग 3504 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। 3504 में से 3418 हिंदू व 126 मुस्लिम जोड़े हैं। अयोध्या से 1472 जोड़ें, 32 मुस्लिम व 1440 हिन्दू हैं। बाराबंकी में 340 जोड़ें, 11 मुस्लिम व 329 हिन्दू हैं। सुल्तानपुर में 800 जोड़ें, 43 मुस्लिम व 763 हिन्दू हैं।

अम्बेडकरनगर में 315 जोड़ें, 8 मुस्लिम व 307 हिन्दू हैं। पंजीकरण अभी जारी है। जोड़ों की संख्या और भी बढ़ सकती है। इस दौरान स्वामी प्रसाद ने पूर्ववर्ती सरकार को निशाने पर लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बलराम मौर्या सहित भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण व श्रम व सेवायोजन विभाग, समन्वय विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार