रामपुर : ‘ईओ के व्यवहार में सुधार न होने पर होगा आंदोलन’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ व्यापारी राघव अग्रवाल के प्रतिष्ठान डीकेएस इंटरप्राइजेज पर व्यापार मंडल की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों ने नगर पालिका ईओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अगर ईओ के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन …

रामपुर, अमृत विचार। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ व्यापारी राघव अग्रवाल के प्रतिष्ठान डीकेएस इंटरप्राइजेज पर व्यापार मंडल की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों ने नगर पालिका ईओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अगर ईओ के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक व्यापारी की समस्या का समाधान कराना उनका और उनके पदाधिकारी का प्रथम लक्ष्य है। पिछले कुछ समय से लगातार हमारे पुराना गंज क्षेत्र के कुछ व्यापारियों के साथ नगर पालिका ईओ द्वारा जो उत्पीड़न किया जा रहा है।

उसके लिए हमारे व्यापार मंडल का एक-एक पदाधिकारी और व्यापारी नगर पालिका ईओ के व्यवहार के प्रति संघर्ष कर रहा है। साथ ही बताया कि नगर पालिका ईओ का व्यवहार व्यापारियों के प्रति अत्याधिक जुल्मी हो गया है। साथ ही बताया कि अगर नगर पालिका ईओ के द्वारा व्यवहार में व्यापारियों के प्रति नरमी का रुख नहीं अपनाया गया। तब पूरे जनपद में मशाल जुलूस निकालकर, भूख हड़ताल पर रहकर व व्यापारी हित में जगह जगह आंदोलन किए जाएंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी द्वारा बताया गया कि अगर जिला प्रशासन इस मामले को निपटाने में नाकाम रहेगा। तब हम इस आंदोलन को प्रदेश स्तर पर चलाकर व्यापारियों पर हुए मुकदमे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर समाप्त कराएंगे। इस दौरान संजय सैनी, नासिर, मनोज, जुनैद, नदीम, भूप सिंह, गोपाल गुप्ता, अमित गुप्ता, दिनेश कुमार सैनी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार