बांदा: शादीशुदा भाई ने किया बहन के साथ दुष्कर्म, पिता चप्पलों से पीटते हुए थाने ले गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में भाई ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार आरोपी की पत्नी मायके में है। बुधवार शाम आरोपी भाई के माता-पिता सब्जी लेने गए थे। घर पर दोनों भाई-बहन अकेले थे। बहन को अकेला पाकर भाई ने दुष्कर्म की घचना को अंजाम …

बांदा। जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में भाई ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार आरोपी की पत्नी मायके में है। बुधवार शाम आरोपी भाई के माता-पिता सब्जी लेने गए थे। घर पर दोनों भाई-बहन अकेले थे। बहन को अकेला पाकर भाई ने दुष्कर्म की घचना को अंजाम दिया।

साथ ही उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं लड़की के परिजन बाजार से लौटे तो बहन ने रो-रोकर भाई के गलत काम करने की बात बताई। परिवार वालों को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ। लेकिन जब उसने अपने घाव के निशान दिखाए तो पिता का गुस्से से पारा चढ़ गया।

पढ़ें: रायबरेलीः पॉलिथिन में मिला नवजात का शव, इलाके में मची सनसनी

वह अपने बेटे को चप्पलों से पीटता हुआ थाने ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले की जानकारी पर एसएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके अलावा पीड़ित के माता-पिता से पूछताछ की।

भाई ने कबूली दुष्कर्म करने की बात…

इस घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि सगा भाई अपनी बहन के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने दुष्कर्म की बात कबूल की है। यह भी पढ़ें..

रायबरेलीः पंजीकरण सत्यापन में आ रही समस्याओं को लेकर किसानों ने किया हंगामा

धान बेचने को लेकर पंजीकरण सत्यापन में आ रही समस्या से नाराज किसानों ने तहसील मुख्यालय पर हंगामा किया और तहसील कर्मियों पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। तहसीलदार ने समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिया है।

संबंधित समाचार