बिग बॉस 15: अभिजीत बिचुकले को हुआ कोरोना, अब इस एक्ट्रेस की होगी शो में एंट्री…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। टीवी का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आए दिन कुछ नया हो रहा है जो व्यूवर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’  में अब तीन और नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। शो में कम्पटीशन …

मुंबई। टीवी का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आए दिन कुछ नया हो रहा है जो व्यूवर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’  में अब तीन और नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। शो में कम्पटीशन लेवल को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ये कदम उठा रहे हैं। कम्पटीशन को टफ करने के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले को चैलेंजर्स के रूप में पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

लेकिन इसी बिच खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारने के लिए तैयार बैठे अभिजीत बिचुकले को कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी ने अपनी कैद में ले लिया है। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकलने के बाद मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर कर दिया है। वहीं अब मेकर्स एक नए वाइल्ड कार्ड की तलाश में हैं।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 15: सिंबा नागपाल के बाद इस कंटेस्टेंट का हुआ शो से शॉकिंग इविक्शन

खबरों की मानें तो बिग बॉस 15 के मेकर्स ने अभिजीत की जगह निक्की तम्बोली को घर में भेजने की प्लानिंग की थी और उन्हें ऑफर भी भेजा। हालांकि निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) ने बिग बॉस 15 के मेकर्स के इस ऑफर को ठुकरा दिया है। एक्ट्रेस ने मेकर्स का यह ऑफर क्यों ठुकराया है, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। वहीं बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के मेकर्स की तलाश अभी तक पूरी नहीं हुई है।

संबंधित समाचार