महाराष्ट्र के गृह मंत्री बोले- हैरानी की बात है कि परमबीर को जान का खतरा महसूस होता है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने गुरुवार को कहा कि उन्हें यह जानकार हैरानी हुई कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह को अपनी जान पर खतरा महसूस होता है। सिंह मुंबई और ठाणे के पुलिस आयुक्त रह चुके हैं। वलसे पाटिल ने यहां पत्रकारों से कहा कि मुझे यह जानकर हैरानी हुई …

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने गुरुवार को कहा कि उन्हें यह जानकार हैरानी हुई कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह को अपनी जान पर खतरा महसूस होता है। सिंह मुंबई और ठाणे के पुलिस आयुक्त रह चुके हैं। वलसे पाटिल ने यहां पत्रकारों से कहा कि मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि मुंबई और ठाणे के पुलिस आयुक्त के पद पर रहे व्यक्ति को अपनी जान पर खतरा महसूस होता है।

वह सिंह की उच्चतम न्यायालय में सोमवार को दायर उस याचिका पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा है कि वह इसलिए छिप रहे थे क्योंकि उनकी जान को खतरा है। उच्चतम न्यायालय ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ महाराष्ट्र में दर्ज आपराधिक मामलों में सोमवार को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया।

साथ ही न्यायालय ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि अगर पुलिस अधिकारियों और वसूली करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज करने पर उन्हें तंग किया जा रहा है तो आम आदमी का क्या होगा। सिंह बृहस्पतिवार को मुंबई पहुंचे। मुंबई की एक अदालत ने उन्हें भगोड़ा अपराधी घोषित किया है।

शहर में पहुंचने पर उन्होंने कहा कि वह अदालत के निर्देश के अनुसार जांच में शामिल होंगे। महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कई मामलों का सामना कर रहे, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी ने समाचार चैनलों को बुधवार को बताया था कि वह चंडीगढ़ में हैं। सिंह मुंबई पुलिस आयुक्त पद से तबादले और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देखमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद इस साल मई से काम पर नहीं आए।

उनका तबादला तब किया गया जब मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के पास एक एसयूवी में विस्फोटक पदार्थ पाए जाने और इसके बाद कारोबारी मनसुख हिरेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े-

त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव: SC ने गृह मंत्रालय को सीएपीएफ की दो कंपनियां मुहैया कराने का दिया निर्देश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात