अखिलेश की अपील, हर महीने की 30 तारीख को ‘हाथरस की बेटी स्मृति’ दिवस मनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रदेश वासियों से हर महीने की 30 तारीख को ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’ के रूप मनाने की अपील की है। जिससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब हो सके। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश वासियों, सपा व सहयोगी दलों से अपील …

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रदेश वासियों से हर महीने की 30 तारीख को ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’ के रूप मनाने की अपील की है। जिससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब हो सके।

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश वासियों, सपा व सहयोगी दलों से अपील है कि हर महीने की 30 तारीख को ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’ मनाएं। उप्र की भाजपा सरकार ने पिछले साल 30 सितंबर को जिस अभद्र तरीके से दुष्कर्म पीड़िता के शव को जलाने का जो कुकृत्य किया था उसकी याद दिलाएं। जिससे भाजपा का दलित व महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हो।

पढ़ें: लखनऊ: परिवहन विभाग के कर्मचारियों को पहनना होगा आईडी कार्ड, जानें क्यों…

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस पर हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले की पीड़िता का शव पिछले साल 30 सितंबर को उसके परिजनों को दिखाये बिना ही आधरी रात को जला कर अंतिम संस्कार किये जाने के कथित आरोप लगाये गये थे। पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुये विरोधी दलों ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिये हाथरस की बेटी को न्याय के नाम से मुहिम चलायी थी।

टीएल वासवानी की जयंती पर गुरुवार को यूपी में बंद रहेंगी मछली-मटन की सभी दुकानें, शासनादेश जारी

जीवन पर्यन्त जीव हत्या बंद करने का प्रयास करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधु टीएल वासवानी की जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 नवंबर को सभी स्थानीय निकायों में पशुवधशाला और गोश्त की दुकाने बंद रखने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे ने इस संबंध में बुधवार को एक शासनादेश सभी जिलाधिकारियों, नगर आयुक्त और मंडलायुक्तों को जारी किया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव