सामूहिक विवाह में शामिल होने सीएम योगी कल आएंगे अयोध्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को होने वाले सामूहिक विवाह की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें मंडल के 3504 जोड़े परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। इन्हें आशीर्वाद देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ तीन बजे पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से …

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को होने वाले सामूहिक विवाह की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें मंडल के 3504 जोड़े परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। इन्हें आशीर्वाद देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ तीन बजे पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। लगभग एक घंटे तक समारोह में रहने के बाद बलरामपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

गुरुवार को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश पांडे पूरे दिन कार्यक्रम स्थल पर नजर बनाए रहे। डीएम व एसएसपी ने राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत बनाए जा रहे मंच, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों, वाहनों के पार्किंग स्थल, भोजन-पानी की व्यवस्थाओं, मेडिकल कैम्प, टेंट व वेदिका के निर्माण आदि की तैयारियों का जायजा लिया।

पढ़ें: हरदोई: सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह का हुआ समापन, मनाया गया झंडा दिवस

साथ ही समस्त तैयारियों को पूरा कर अंतिम रूप प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी व राज्यमंत्री मन्नूलाल कोरी के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर लगभग 35 से 40 हजार की भीड़ इकट्ठा होगी।

उन्होंने बताया कि श्रम विभाग अयोध्या मंडल के अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर के 3500 से अधिक श्रमिकों के पुत्रियों की शादी करवाने जा रहा है। जिसमें 126 मुस्लिम जोड़े भी निकाह करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर यज्ञशाला भी बनाई गई है। जहां पर मंत्रोच्चारण के बीच वर-वधु पवित्र बंधन में बनेंगे।

संबंधित समाचार