हल्द्वानी: सैनिक सम्मान यात्रा की तैयारियां हुईं तेज, प्रशासन ने जारी किया कैबिनेट मंत्री का कार्यक्रम
हल्द्वानी, अमृत विचार। सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि सैनिक कल्याण मंत्री 26 नवंबर को 3:30 बजे अल्मोड़ा से कार से चलकर शाम 6:30 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुचेंगे। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि सैनिक कल्याण मंत्री 26 नवंबर को 3:30 बजे अल्मोड़ा से कार से चलकर शाम 6:30 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुचेंगे। यहां रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम में करेंगे। वह 27 नवंबर को को 11:30 बजे रामलीला मैदान में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे । इसके बाद दोपहर दो बजे देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।
