मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हुए परमबीर सिंह, 7 घंटे हुई पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हुए और उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परमबीर सिंह अपराध शाखा की इकाई-11 के कार्यालय से शाम करीब 6:15 बजे निकले। मुंबई की एक अदालत द्वारा ”भगोड़ा” घोषित किए गए आईपीएस अधिकारी …

मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हुए और उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

परमबीर सिंह अपराध शाखा की इकाई-11 के कार्यालय से शाम करीब 6:15 बजे निकले। मुंबई की एक अदालत द्वारा ”भगोड़ा” घोषित किए गए आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह जबरन वसूली के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। सिंह के खिलाफ गोरेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज है।

संबंधित समाचार