बरेली: भाकिमो ने किसानों के सम्मान में निकाली ट्रैक्टर रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा महानगर के पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। महानगर अध्यक्ष डॉ. के एम अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार, पूरन लाल लोधी, महामंत्री अधीर सक्सेना ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रैक्टर रैली …

बरेली, अमृत विचार। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा महानगर के पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। महानगर अध्यक्ष डॉ. के एम अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार, पूरन लाल लोधी, महामंत्री अधीर सक्सेना ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ट्रैक्टर रैली सीबीगंज थाने से से चलकर मिनी बाईपास होते हुए सिविल लाइंस भाजपा कार्यालय पहुंची। जहां पर शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी, महामंत्री डॉ. तृप्ति सिंह, उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, मंत्री अमरीश कठेरिया ने किसान रैली का स्वागत किया। रैली के दौरान मध्यम, गरीबों व किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पर अग्रसर है। कहीं भी शंका नहीं है। जनता का आशीर्वाद भाजपा सरकार के साथ है, जिसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान महानगर महामंत्री ओम प्रकाश, विशाल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अंकित भाटिया, ललित मोहन मल्होत्रा, निर्भय तिवारी, सुरजीत सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष सुमित वर्मा, कार्यक्रम संयोजक प्रताप सिंह, मंत्री मोनू गुप्त, मुकुल गुप्ता, लक्ष्मी नारायण आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।

संबंधित समाचार