आज का राशिफल | 26 नवंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज आपका मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। धन की कमी के कारण आपके काम रुक सकते हैं। विद्वान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को लेकर चिन्तित रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों के बीच नकारात्मक बातें आ सकती हैं। वृष राशि आज सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर …

मेष राशि

आज आपका मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। धन की कमी के कारण आपके काम रुक सकते हैं। विद्वान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को लेकर चिन्तित रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों के बीच नकारात्मक बातें आ सकती हैं।

वृष राशि

आज सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए। नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन बेहद शुभ है। कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि

आज गुप्त शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। कुछ लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। आपके कार्यों से परिजन नाराज होंगे। किन्तु आपको उनसे झगड़ने के बजाय उन्हें अपनी बातें मनानी चाहिए।

कर्क राशि

आज आपके सपने साकार हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी निष्ठा से बहुत प्रभावित होगी। किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने की सम्भावना है। छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा। आपको जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि

आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने के लिये आप काम करेंगे। कारोबारियों को बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। घर में उत्साह का वातावरण रहेगा। अनुशासनहीनता पूर्ण व्यवहार से आपको बचना चाहिए।

कन्या राशि

आज इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों के लिए दिन श्रेष्ठ है। अपने रसूख और प्रतिष्ठा के कारण आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। ललित कलाओं का आनन्द ले सकते हैं।

तुला राशि

आज आपकी आर्थिक स्थिति सबल रहेगी। किसी बड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। विदेशों से जॉब के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

आज दूर के रिश्तेदारों से मुलाक़ात होगी। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। ऑफिस में आपको बड़ा पद दिया जा सकता है। वैवाहिक जीवन में संवादहीनता हो सकती है। आपनी वाणी में मिठास रहेगी। आध्यात्मिक विषयों में आ रुचि लेंगे।

धनु राशि

आज यात्रा के दौरान बड़ी परेशानियां खड़ी हो सकती है। शरीर में थकावट महसूस होगी। अकारण लोगों से विवाद होने की आशंका है। धैर्यवान होकर सभी काम करें। लेन-देन में त्रुटि होने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मकर राशि

आज वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। अविवाहित लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। अपनी कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार कर लेंगे। व्यवसाय में बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं। धन कमाने के नए स्रोत बना सकते हैं।

कुंभ राशि

आज पारिवारिक कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में सीनियर्स आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेमी जन के साथ पर्यटन की योजना बना सकते हैं। सुबह काम का तनाव रहेगा लेकिन शाम तक आप काफी शांत मूड में आ जायेंगे।

मीन राशि

आज दिन काफी अच्छा रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। व्यापार के नए आइडियाज़ आपके मन में पूरे दिन आते रहेंगे। शेयर मार्केट से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिये दिन अच्छा है।