हल्द्वानी: राज्य में और बढे़गी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। मौसम करवट बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होगी। यहां ऊंचाई वाले …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। मौसम करवट बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होगी। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। पहाड़ों में तापमान में गिरावट आएगी।

राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इधर हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस था, यह सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं, यहां न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार