दलित परिवार से मिलने प्रयागराज पहुंचेंगी प्रियंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कानून व्यवस्था के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार शाम प्रयागराज में उस दलित परिवार से मुलाकात करेंगी। जिनके चार सदस्यों की हत्या कर दी गयी थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका वाड्रा शाम तीन बजे दिल्ली से …

लखनऊ। कानून व्यवस्था के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार शाम प्रयागराज में उस दलित परिवार से मुलाकात करेंगी। जिनके चार सदस्यों की हत्या कर दी गयी थी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका वाड्रा शाम तीन बजे दिल्ली से प्रयागराज पहुंचेंगी। जहां वह पीड़ित परिजनों से मिलने फाफामऊ जायेंगी। जिनके परिवार के चार सदस्यों की बुधवार रात हत्या कर दी गयी थी।

पढ़ें: जो परिवार नहीं चला सकते वे प्रदेश चलाने का सपना देख रहे हैं: स्वतंत्र देव

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य पदाधिकारी सड़क मार्ग से प्रयागराज जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और दलित उत्पीड़न की घटनायें चरम पर है।

पासी जाति के लोगों की सामंती गुंडों ने हत्या कर दी..

इस दलित परिवार पर पहले भी दबंगों ने हमला किया था। मगर योगी की भ्रष्ट पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हुये नतीजन इस नृशंस वारदात को अंजाम दिया गया।

लखनऊ: प्रजापति समाज में दिखा आक्रोश, विधानसभा का घेराव कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

लखनऊ के विधानसभा के सामने प्रजापति समाज के लोगों ने विधानसभा का घेराव कर जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से प्रदेश में हो रहे कुम्हारों बालिकाओं के साथ बलात्कार को लेकर लखनऊ के विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर गुहार लगाई। प्रजापति समाज का यह भी कहना है कि लखनऊ के जिला जेल में रूपेश कुमार की हत्या और गोरखपुर में विजय कुमार प्रजापति के फर्जी एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराई जाए साथ ही जिन कुम्हारों की जमीन पर अवैध कब्जे हैं उनको सरकार द्वारा हटाया जाए।

संबंधित समाचार