पीलीभीत: नेपाल बॉर्डर से सटे गांवों और जंगलों में की गई छापेमार कार्रवाई, 6000 किलो लहन कराया नष्ट
गुलाबटांडा, पीलीभीत, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कच्ची शराब के धंधेबाजों को लेकर एक बार फिर सख्ती की गई है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से सटे गांव और जंगलों में दबिश दी। करबी 6000 किलो लहन नष्ट कराया गया। यूरिया मिलाकर कच्ची बनाई जा रही थी। पुलिस …
गुलाबटांडा, पीलीभीत, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कच्ची शराब के धंधेबाजों को लेकर एक बार फिर सख्ती की गई है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से सटे गांव और जंगलों में दबिश दी। करबी 6000 किलो लहन नष्ट कराया गया।
यूरिया मिलाकर कच्ची बनाई जा रही थी। पुलिस ने पांच धंधेबाज को भी धर दबोचा। टीम की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।हालांकि कई धंधेबाजों की अभी भी धरपकड़ नहीं हो सकी। अफसरों का कहना है कि इसे लेकर सुरागरसी जारी है, सख्त एक्शन लिया जाएगा।
लंबे समय से जनपद में कच्ची शराब के धंधेबाज सक्रिय हैं। इंडो-नेपाल सीमा से सटे गांवों में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का धंधा होता है।
जंगल में भी शराब माफिया सक्रिय रहते हैंं। शारदा किनारे के इलाके में भी कच्ची शराब की भट्ठियां धधकती रहती है। विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोर पकड़ चुकी है।इसी क्रम में कच्ची शराब के धंधेबाजों पर भी सख्ती करने के निर्देश डीएम पुलकित खरे ने दिए थे।
इसके बाद आबकारी और पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की गई।शुक्रवार को इंडो-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 24 से 28 तक माधोटांडा थाने के एसएसआई रामगोपाल आर्य, रोहित कुमार कच्ची शराब के धंधेबाजों को पकड़ने में लगी रही। गांव गुन्हान, गौरख डिब्बी, थारू बस्ती, लग्ग-बग्गा आदि में ड्रोन कैमरे की मदद से भी पड़ताल की।
जिसके बाद 16 ड्रमों में भरा पांच हजार लीटर लहन नष्ट कराया जा सका।हालांकि धंधेबाज टीम के हत्थे नहीं चढ़ सके। उधर, , आबकारी निरीक्षक प्रयागिनी मिश्र, राजेंद्र कुमार,इंद्रपाल सिंह आदि ने भी जंगल और गांवों में दबिश दी। यहां चार लोगों को पकड़ा। जिनके कब्जे से 160 लीटर कच्ची शराब और 700 किलो लहन नष्ट कराया गया।
पकड़े गए आरोपी जसविंदर सिंह, शंकर सिंह, निवासी तुलसीपुर अकबरुर , राधा देवी, नन्हे लाल निवासी बग्गा मझारा पर आबाकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, हजारा पुलिस ने बाजारघाट गांव निवासी जगीर सिंह को पकड़ा। उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब उपकरण, चार किलो यूरिया बरामद की गई। 300 किलो लहन मौके से नष्ट कराया गया।
एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि कच्ची शराब के धंधेबाजों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जाती है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी, सख्त कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़े-
बरेली: परचून की दुकान चलाने के साथ बेचता था ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, ड्रग विभाग ने धर दबोचा
