महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा प्रशिक्षण: आलोक शुक्ला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सर्वोदय आश्रम सिकन्दरपुर में सिलाई मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग कार्यक्रम के समापन समारोह में नई दिल्ली से आए इंटरनेशनल लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक आलोक शुक्ला ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रशिक्षित महिलाओं के लिए प्रशिक्षण वरदान साबित होगा। सिलाई ट्रेनिंग से महिलाएं न केवल स्वावलंबी होंगी, बल्कि अपनी आमदनी गुणवत्ता के साथ गुणात्मक आय का …

हरदोई। सर्वोदय आश्रम सिकन्दरपुर में सिलाई मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग कार्यक्रम के समापन समारोह में नई दिल्ली से आए इंटरनेशनल लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक आलोक शुक्ला ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रशिक्षित महिलाओं के लिए प्रशिक्षण वरदान साबित होगा। सिलाई ट्रेनिंग से महिलाएं न केवल स्वावलंबी होंगी, बल्कि अपनी आमदनी गुणवत्ता के साथ गुणात्मक आय का फायदा भी उठाएंगी।

इसलिए मास्टर द्रेनरों को चाहिए वे अपने हुनर को आजीविका का साधन बनाकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकेगी। इंटरनेशनल लिमिटेड राज्य समन्वयक विजय कुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिन मास्टर द्रेनरों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

पढ़ें: गरीब, दलित, वंचितों की योगी सरकार में कोई सुनवाई नहीं: प्रियंका गांधी

वे अपने आस-पास की एरिया, जनपद में उषा सिलाई स्कूलों की शिक्षिका, सैटेलाइट उषा सिलाई स्कूलों की शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण में सहयोग देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए प्रेरित करेंगी। ताकि उषा इंटरनेशनल लिमिटेड अपने उद्देश्य में सफल हो सके कार्यक्रम में नई दिल्ली के फैशन डिजाइनर आशुतोष चौहान ने फैशन टिप्स, प्रशिक्षण विशेषज्ञ क्षमा बहन ने दस दिवसीय प्रशिक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की।

विजय प्रकाश मिश्रा ने सर्वोदय आश्रम के 515 उषा सिलाई स्कूलों की प्रगति रिपोर्ट, अलका प्रीति कुशवाहा ने स्वागत गीत, सलमाबानो, गुलाब जहाँ, बीना मिश्रा, चिन्ता शर्मा, दीपा कमला, आरती ने प्रशिक्षण के अनुभव शेयर किए। साथ ही गुनीत दीदी, उर्मिला दीदी, मोहन जी, में अब्बासी सर, गिरीश डिबरी ने स्वागत किया। इसके अलावा महेश्वरी वर्मा व एकलव्य कुमार ने आभार ज्ञापित किए।

यह भी पढ़ें: पोषण वाटिका लगाएं, बच्चों को सुपोषित बनाएं : डीपीओ

संबंधित समाचार