जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने नष्ट किये 24 किलो आरडीएक्स और 71 हथगोले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में पिछले 12 वर्षों में विभिन्न आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान जब्त किए गए 24 किलोग्राम आरडीएक्स और 71 हथगोलों को पुलिस ने शुक्रवार को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2009 के बाद से विशेष अभियान समूह ने रियासी के महोर-चासाना इलाके …

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में पिछले 12 वर्षों में विभिन्न आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान जब्त किए गए 24 किलोग्राम आरडीएक्स और 71 हथगोलों को पुलिस ने शुक्रवार को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2009 के बाद से विशेष अभियान समूह ने रियासी के महोर-चासाना इलाके में दर्ज आतंकवाद के 15 मामलों में ग्रेनेड, तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी), फ्यूज और रिमोट कंट्रोल, डेटोनेटर तथा आरडीएक्स जब्त किए थे।

अधिकारियों ने कहा कि ये सुरक्षित रूप से पुलिस के कब्जे में थे। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनावश विस्फोट की आशंका को भांपते हुए पुलिस ने जब्त विस्फोटकों को कानूनी रूप से सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के आदेश की अपील करते हुए अदालतों का दरवाजा खटखटाया।

पुलिस ने बताया कि उनकी याचिकाओं पर सुनवाई के बाद रियासी सत्र अदालत ने दो मामलों में नष्ट करने के आदेश पारित किए, जबकि दो अन्य मामलों को जम्मू में राष्ट्रीय जांच एजेंसी अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया ,जिसने बाद में आदेश पारित किए। पुलिस ने कहा कि अन्य 11 मामलों में महोर की एक अदालत ने विस्फोटकों को नष्ट करने के आदेश पारित किए।

रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने अदालतों के निर्देश पर एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया, जिसमें महोर सब-डिवीजन, बम निरोधक दस्ते और 58 राष्ट्रीय राइफल्स की इंजीनियरिंग रेजिमेंट के कर्मी शामिल थे। पुलिस ने कहा कि विशेषज्ञों की एक टीम विस्फोटकों को सुरक्षित स्थान पर ले गई और नियमों का पालन करते हुए उन्हें नष्ट कर दिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका