संभल : कार ने जुगाड़ को मारी टक्कर, सब्जी विक्रेता की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। संभल-चंदौसी मार्ग पर जुगाड़ वाहन को कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान जुगाड़ वाहन पर सवार सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत …

संभल, अमृत विचार। संभल-चंदौसी मार्ग पर जुगाड़ वाहन को कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान जुगाड़ वाहन पर सवार सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना स्थल पर पड़ा क्षतिग्रस्त जुगाड़

थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी 26 वर्षीय लोकेश पुत्र हरपाल जुगाड़ वाहन में सब्जियां रखकर गांव-गांव जाकर बेचता था। शुक्रवार को सुबह के समय में रोज की तरह वह अपने वाहन से संभल-चंदौसी मार्ग पर जा रहा था। जैसे ही वह भवानीपुर पुल और बिछौली गांव के बीच पहुंचा, संभल की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने वाहन को टक्कर मार दी। इससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। युवक भी उछ़ल कर सड़क पर दूर जा गिरा। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा।

उधर कार भी सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई, जबकि उसका चालक मौके से चंपत हो गया। दुर्घटना के बाद वहां पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, वहां पहुंचने तक उसकी सांसें जवाब दे चुकी थीं। चिकत्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शव देखा तो रो रोकर उनका बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मां-पत्नी की आंखों से नहीं थम रहे आंसू
लोकेश चार वर्षों से सब्जी बेच कर परिवार का पेट पालता था। परिवार में मां व भाईके अलावा पत्नी, दो पुत्री व एक पुत्र हैं। बच्चों के सिर से कम उम्र में ही पिता का साया उठ गया। उसकी मृत्यु के बाद परिवार का भार छोटे भाई के कंधों पर आ गया। शव को देख कर पत्नी राजकुमारी और मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उनका क्रंदन सुनकर वहां उपस्थित हर व्यक्ति की आंख नम हो रही थी।

संबंधित समाचार