सीतापुर: डीएम व एसपी ने संविधान दिवस पर दिलाई शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। शुक्रवार को संविधान दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर जिलाधिकारी व एसपी ने मातहत अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इसी सिलसिले में डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों …

सीतापुर। शुक्रवार को संविधान दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर जिलाधिकारी व एसपी ने मातहत अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इसी सिलसिले में डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ला सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी तरह एसपी आरपी सिंह ने भी इस मौके पर पुलिस अधिकारियों व जवानों को शपथ दिलाई।

एसपी ने अपने कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया। उन्होंने संविधान के मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई। साथ ही जिले के सभी थानों व कार्यालयों में भी संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठन व मौलिक कर्तव्यों से सम्बंधित शपथ दिलायी गयी।

वर्ल्ड विजन इंडिया ने भिमरी गांव में मनाया विश्व शौचालय दिवस

विश्व शौचालय दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में वर्ल्ड विज़न इंडिया के वाश कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक खैराबाद के भिमरी गांव में विश्व शौचालय दिवस का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कोर्डिनेटर सरिता दुबे ने शौचालय की महत्व के बारे में सभी को बताया कि वॉश-अप कार्यक्रम के माध्यम से वर्ल्ड विज़न इंडिया, बच्चों के बेहतर स्वास्थ परिणाम, घर और स्कूलों में बेहतर स्वच्छता व्यवहार को देख पाने के लिए आशान्वित है….पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-सीतापुर: वर्ल्ड विजन इंडिया ने भिमरी गांव में मनाया विश्व शौचालय दिवस

संबंधित समाचार