संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है : अखिलेश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीम राव आम्बेडकर ने ऐसा संविधान बनाया है जो हम सबको बराबरी का हक और सम्मान देता है। संविधान से सामाजिक न्याय मिलता है। हमारा संविधान लोकतंत्र की आत्मा है लेकिन आज संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है। …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीम राव आम्बेडकर ने ऐसा संविधान बनाया है जो हम सबको बराबरी का हक और सम्मान देता है। संविधान से सामाजिक न्याय मिलता है। हमारा संविधान लोकतंत्र की आत्मा है लेकिन आज संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है। भाजपा सरकार लोगों से संविधान में दिये गये हक और सम्मान को छीन रही है। संविधान और कानून को कुचला जा रहा है।

अखिलेश यादव भारतीय संविधान दिवस एवं संविधान बचाओ विराट महा पंचायत के अवसर पर शुक्रवार को मान्यवर कांशीराम स्मृति उपवन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए 2022 में भाजपा का सफाया किया जाना चाहिए। जो कानून संसद से बनाए और खत्म किए जाते थे वे राष्ट्र के नाम एक संदेश से हो रहे हैं। एक बार राष्ट्र के नाम संदेश आया और भारत सरकार का दिया गया रुपया बंद हो गया। रुपया का पता ही नहीं चला कि कहां चला गया। एक बार और राष्ट्र के नाम संदेश आया तो तीन काले कृषि कानून वापस हो गए।

जो कानून संसद से वापस होने थे वे टीवी पर एक संदेश से वापस हो गए इसलिए मंच पर जो सभी लोग कह रहे हैं कि संविधान को खतरा है उसे समझिए। इससे पूर्व बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के पौत्र पूर्व सांसद प्रकाश अम्बेडकर ने कहा कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है। यहां के लोगों की बड़ी जिम्मेदारी है। पूरी समझदारी से फैसला करें।

उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को देश का भावी नेतृत्व घोषित किया। रैली को पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले, कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, अपना दल (क) की पल्लवी पटेल, सुबचन राम, अच्छे लाल कनौजिया, मिठाई लाल भारती, बीडी नकवी समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: दो दिवसीय वार्षिक जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

संबंधित समाचार