बरेली: खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उच्च प्राथमिक स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। क्यारा ब्लॉक के सिमरा स्थित स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो खो, कबड्डी आदि खेलों का शानदार प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। …

बरेली, अमृत विचार। उच्च प्राथमिक स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। क्यारा ब्लॉक के सिमरा स्थित स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो खो, कबड्डी आदि खेलों का शानदार प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में लगभग 350 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में 10 मीटर की दौड़ में नित्या, 200 मीटर में उमा, 400 में रोली, 600 मीटर में सुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अंजली, ऊंची कूद में रूबी, गोला फेंक में अनीता, चक्का फेंक में अनीता, बैडमिंटन सिंगल में कीर्ति, बैडमिंटन डबल में बंडिया की टीम, कुश्ती में 40 किलोग्राम भार वर्ग में ओमलता, 30 किलोग्राम में कीर्ति, 35 किलोग्राम में रचना और 50 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में विकास,200 मीटर में चंद्रसेन, 400 मीटर में विकास, 600 मीटर में रजनेश, लंबी कूद में प्रवेश, ऊंची कूद में प्रवेश, गोला फेंक में तौहीद, चक्का फेंक में अजय, बैडमिंटन सिंगल में देवेंद्र ने पहला स्थान पाया। कुश्ती प्रतियोगिता के 55 किलोग्राम भार वर्ग में विजय, 50 किलोग्राम में देव, 30 किलोग्राम में विशेष, 40 किलोग्राम में त्रिवेणी, 35 किलोग्राम में राजकुमार और 45 किलोग्राम भार वर्ग में देवेंद्र ने पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता से पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर शुरुआत की। प्रधानाध्यापिका शबीना परवीन ने प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना कर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता से पूर्व कांदरपुर स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महावीर, प्रीति श्रीवास्तव, विमला, नीतू अग्रवाल, मृदुला गंगवार, आदि छात्र व शिक्षक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार