बरेली: सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद निगम ने हटाया कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बांस मंडी में एक व्यक्ति कई साल से कब्जा जमाए हैं और उसने नगर निगम की गली में भी टीन शेड डालकर कब्जा कर लिया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद मौके पर पहुंची टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटा दिया। हालांकि कब्जेदार ने मामला कोर्ट में विचाराधीन होने …

बरेली, अमृत विचार। बांस मंडी में एक व्यक्ति कई साल से कब्जा जमाए हैं और उसने नगर निगम की गली में भी टीन शेड डालकर कब्जा कर लिया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद मौके पर पहुंची टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटा दिया। हालांकि कब्जेदार ने मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की बात कहते हुए इस संबंध में कागज भी नगर निगम की टीम को उपलब्ध करा दिए हैं।

बांस मंडी में आनंद प्रकाश ने सीएम पोर्टल पर यह शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के पीछे एक गली है, जिसका स्वामित्व नगर निगम के पास है, लेकिन उस पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। एक व्यक्ति ने वहां टिन शेड तक डाल लिया है। इससे वहां अस्थायी कब्जा होने की संभावना है। पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद अतिक्रमण दस्ता के साथ जयपाल सिंह पटेल मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण को हटा दिया।

हालांकि कब्जेदार का कहना है कि यह मामला कोर्ट में चल रहा है। उसने टीम को इसके कागज भी दिखाए हैं। नगर निगम की टीम ने कोर्ट का फैसला आने तक संबंधित भूमि को कोई खुर्द-बुर्द न करने की सख्त हिदायत दी है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कब्जेदार ने जो कागज उपलब्ध कराए हैं, उनका अध्ययन करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

संबंधित समाचार