बरेली: 16 साल के किशोरों के ड्राइविंग लाइसेंस बनने बंद
बरेली, अमृत विचार। संभागीय परिवहन विभाग 16 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए 50 सीसी इंजन वाली गाड़ियों के ड्राइविंग लाइसेंस जारी करता है लेकिन इन लाइसेंसों पर किशोर 200 सीसी तक के दो पहिया वाहन दौड़ा रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए परिवहन विभाग के पोर्टल पर आवेदन लेना बंद कर लाइसेंस बनाना …
बरेली, अमृत विचार। संभागीय परिवहन विभाग 16 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए 50 सीसी इंजन वाली गाड़ियों के ड्राइविंग लाइसेंस जारी करता है लेकिन इन लाइसेंसों पर किशोर 200 सीसी तक के दो पहिया वाहन दौड़ा रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए परिवहन विभाग के पोर्टल पर आवेदन लेना बंद कर लाइसेंस बनाना बंद कर दिए।
50 सीसी से कम क्षमता वाले वाहनों को चलाने का लाइसेंस बनवाने के दौरान टेस्ट के लिए खुद का वाहन लाने का नियम मुसीबत बनने लगा है। पिछले दो माह में जो भी लोग आवेदन कर बिना गेयर वाले वाहनों का लाइसेंस बनवाने कार्यालय पहुंचे उनके लाइसेंस नहीं बन पाए।
आरआई एमपी सिंह ने बताया कि आवेदक लाइसेंस के लिए टेस्ट दे ही नहीं पा रहे हैं। कई नाबालिग बच्चे 50 सीसी क्षमता वाले वाहन का लाइसेंस लेकर स्कूटी दौड़ा रहे हैं। जिसके चलते मुख्यालय से इस पर रोक लगाई गई है।
